साउथ वेस्ट अफ्रीका (South West Africa)

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 15:54
साउथ वेस्ट अफ्रीका (South West Africa) इसके उत्तर मंर अंगोला और जैंबिया, पश्चिम में ऐटलैंटिक महासागर, पूर्व में बेबुआनालैंड तथा दक्षिण में दक्षिणी अफ्रीका स्थित हैं। क्षेत्रफल 3,17,725 वर्ग मील है। न्यूनतम वर्षा के कारण यह प्रदेश शुष्क है और कृषि का विकास नहीं हो पाया है। रेगिस्तान का विस्तार आरेंज नदी के दक्षिण से कूनेन (Kunene) नदी के उत्तर तक है। पूर्वी भाग में चरागाही होती है। मुख्य नदियों में कूनेन, ओकावागों, जांबसी तथा आरेंज है। इनके अतिरिक्त ऐसी नदियाँ भी हैं जो प्राय: सूखी रहती है जिनमें से क्वीसेब, स्वाकोप, उगेल, फीश, नासोब, एनोब तथा एलिफैंट नदियाँ प्रसिद्ध हैं।

इस भाग की आदिम जातियों में ओवांबोस, हेरेरोस, वर्ग डामास, नामास तथा बुशमैन हैं। ओवांबोस मुख्यत: कृषि करते हैं तथा पशु पालते हैं। वर्ग डामास की भाषा नामा है। बुशमैन रेगिस्तानी प्रदेश में निवास करते हैं। यहाँ शिक्षा का विकास नहीं हुआ है। यहाँ केवल 60 सरकारी स्कूल हैं जिनमें विदेशियों को शिक्षा दी जाती है। आदिम जातियों की शिक्षा मिशन द्वारा होती है।

शुष्क प्रदेश होने के कारण पशुपालन लोगों का मुख्य उद्यम है। 33,491 तथा सूअर 16,765 हैं। मक्खन तथा पनीर बहुतायत से होता है। खनिज पदार्थों में हीरा आरेंज नदी के उत्तरी भाग के जलोढ़ उत्तल वेदिकाओं (alluvial terraces) में पाया जाता है। अन्य खनिजों में टीन, चाँदी, तथा मैंगनीज मुख्य हैं। यहाँ कुल 1,486 मील रेल मार्ग है। सड़कों का भी विकास नहीं हो पाया है। साप्ताहिक बसें करासबर्ग (Karasburg) से केपटाउन तक चलती है। वालिस की खाड़ी से जहाजों द्वारा आयात-निर्यात किया जाता है। इसकी राजधानी विंडहुक (Wind-hock) है। [भपेंद्रकांत राय]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -