सेन (Seine)

Submitted by Hindi on Mon, 08/29/2011 - 15:00
सेन (Seine)फ्रांस में एक नदी है जो लैंग्रेस पठार से 15450की ऊँचाई से निकलकर साधारणतया उत्तर पश्चिम में बहती है। शैंपेन, बार-सुर-सेन और ट्रायज नगरों के बाद यह अधिक घुमावदार मार्ग से होकर बहती हुई इले डी फ्रांस (Ile de France), वेक्जिन एवं नारमंडी क्षेत्र के मेलन, कारबील, पेरिस, मैंटीज, बेरनान तथा रूपेन नगरों से होती हुई इंगलिश चैनेल की एक 6 मील चौड़ी इस्चुअरी में गिर जाती है। सेन नदी की कुल लंबाई 482 मील है। आबे, मानें, ओइसे, याने, लोइंग एवं यूरे इसकी सहायक नदियाँ हैं। संपूर्ण पेरिस बेसिन इसके प्रवाह क्षेत्र में आता है। यह फ्रांस की सबसे अधिक नाव्य नदी है। इसमें रूपेन तक बड़े-बड़े जलयान आ जाते हैं। पेरिस, रूपेन एवं ली हार्वे नामक प्रसिद्ध नगर इसके किनारे स्थित हैं। इनके द्वारा ही फ्रांस के अधिकांश आंतरिक एवं विदेशी व्यापार का आदान-प्रदान होता है। सेन नदी एक नहर प्रणाली द्वारा शेल्ड्ज, म्यूज, राइन, रोन एवं ल्वायर नदियों से मिली हुई है। (राजेंद्र प्रसाद सिंह.)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -