सेंट लारेंस

Submitted by Hindi on Mon, 08/29/2011 - 14:58
सेंट लारेंस (नदी) यह उत्तरी अमरीका की एक प्रसिद्ध नदी है जो ओंटैरियो झील के उत्तरी पूर्वी सिरे से निकलकर 744 मील उत्तर पूर्व बहती हुई सेंट लारेंस की खाड़ी में गिरती है। मांट्रियल तक इस नदी में बड़े-बड़े जलयान आ जाते हैं। क्यूबेक के ज्वारभाटीय क्षेत्र के बाद इसकी चौड़ाई अधिक होने लगती है तथा मुहाने तक जार 90 मील हो जाती है। इसकी मुख्य सहायक नदियाँ रिचेलिऊ, सेंट फ्रांसिस, ओटावा, सैंट मारिस एवं सागेने हैं। ओगडेंसबर्ग, किंग्स्टन, ब्राकविल, कार्नवाल, मांट्रियल, सोरेल, ट्रायज रिवियरेस और क्यूबेक नामक नगर इसके किनारे पर स्थित हैं। सेंट लारेंस की घाटी में लकड़ी एवं कागज के बहुत से कारखाने हैं। इससे पर्याप्त जलविद्युत शक्ति प्राप्त की जाती है।

सेंट लारेंस (खाड़ी)- यह कैनाडा से पूर्व अंध महासागर में स्थित सेंट लारेंस नदी के मुहाने पर स्थित है; इसका क्षेत्रफल 1,00,000 वर्ग मील है। यह उत्तर मे क्यूबेक, पश्चिम में गास्पे प्रायद्वीप तथा न्यू ब्रजविक, दक्षिण में नोवास्कोशिया तथा पूर्व में न्यूफाउंडलैंड द्वारा घिरी हुई है। यह खाड़ी 500 मील लंबी तथा 250 मील चौड़ी है। इसमें कई द्वीप स्थित हैं जिनमें एंटीकोस्ती, प्रिंस एडवर्ड एवं मैग्डासेन उल्लेखनीय हैं। यह मत्स्याखेट का महत्वपूर्ण स्थल है। मध्य अप्रैल से लेकर दिसंबर के प्रारंभ तक जलयान यहाँ आ जा सकते हैं। इसके बाद के महीनों में यह खाड़ी हिमाच्छादित रहती है। (राजेंद्र प्रसाद सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -