शेटलैंड द्वीपसमूह (Shetlands Islands)

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 09:22
शेटलैंड द्वीपसमूह (Shetlands Islands) स्कॉटलैंड से 208 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। इसमें 30 मानवयुक्त एवं 70 छोटे मानवरहित द्वीप सम्मिलित हैं। इसका कुल क्षेत्रफल 1,431 वर्ग किलोमीटर है। मेनलैंड इस द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है। इसकी राजधानी लरविक (Lerwick) है। यहाँ पर मुख्यत: जौ, जई और आलू की फसलें होती है। कृषि के अतिरिक्त पशु एवं भेड़ पालन तथा मलय उद्योग मुख्य व्यवसाय हैं। इसका तटीय प्रदेश पर्यटन का केंद्र है। यह द्वीपसमूह सन्‌ 875 में सन्‌ 1468 तक नॉर्वे के अधिकार में रहा। तत्पश्चात्‌ इसका स्कॉटलैंड के साथ विलय हो गया। (सरदार सिंह ढबरिया.)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -