शहडोल

Submitted by Hindi on Fri, 08/26/2011 - 15:22
शहडोल 1. जिला, भारत के मध्य प्रदेश राज्य का जिला है, जिसके उत्तर पश्चिम में सतना, उत्तर पूर्व में सीधी, पूर्व में सरगुजा, दक्षिणपूर्व में बिलासपुर, दक्षिण-पश्चिम में मंडला और पश्चिम में जलबपुर जिले हैं। इस जिले का क्षेत्रफल 5,412 वर्ग मील एवं जनसंख्या 8,29,649 (1961) है। यह जिला मध्य प्रदेश का प्रमुख धान उत्पादक केंद्र है और यहाँ के कनक नामक धान से बना चावल अपने सुवास एवं स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। जिले के उमरिया, जोहिला तथा नारगदा हरी दफाई में कोयले की खानें हैं। जिले का बड़ा भूभाग जंगलों से आच्छादित है। इमारती लकड़ियाँ, बीड़ी बनाने के पत्ते, लाख, धान तथा तंबाकू का व्यापार जिले में होता है। उमरिया, सोहागपुर तथा शहडोल जिले के प्रमुख नगर हैं।

2. नगर, स्थिति : 230 उ. अ. तथा 810 30 पू. दे.। यह उपर्युक्त जिले का प्रशासनिक नगर है। नगर में नगरपालिका भी है। यह दक्षिण-पूर्वी रेलवे का स्टेशन भी है। नगर की जनसंख्या 22,196 (1961) है। (अजित नारायण मेहरोत्रा)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -