सहसराम

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 15:12
सहसराम बिहार राज्य के शाहाबाद जिले के एक उपडिवीजन है। इसके अंतर्गत दो प्रकार के धरातल हैं: (1) कैमूर पहाड़ी तथा (2) मैदानी भाग। पहाड़ी भाग दक्षिण में है तथा जंगली वस्तुओं एवं चूना पत्थर के लिए विख्यात है। मैदानी भाग में प्रधानत: धान की उपज होती है, पर गेहूँ , चना आदि रबी की फसलें भी महत्वपूर्ण हैं। इसी उपडिवीजन में डालमियानगर पड़ता है, जहाँ सीमेंट, कागज तथा चीनी के कारखानें हैं। सीमेंट का कारखाना बनजारी में भी है। उपडिवीजन के उत्तरी भाग में सोननहर-प्रणाली द्वारा सिंचाई की अच्छी व्यवस्था है। इससे होकर पूर्वी रेलवे की ग्रैंडकॉर्ड लाइन गया होकर जाती है। इसके अलावा आरा सहसराम तथा डेहरी रोहतास छोटी रेलवे लाइनें भी हैं। सड़कों में ग्रैंड ट्रक रोड प्रमुख है, जो सहसराम-बिहारी होती हुई जाती है। सहसराम, डिहरी, डालमियानगर, विक्रम गंज तथा नासरीगंज प्रमुख नगर हैं। सहसराम शेरशाह की जन्मभूमि है, जहाँ उसका मकबरा बना हुआ है। [जंगीर सिंह.]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -