सिमडेगा

Submitted by Hindi on Mon, 08/29/2011 - 11:48
सिमडेगा बिहार राज्य के राँची जिले का सबसे दक्षिणी उपमंडल है। इसकी जनसंख्या 3,14,437 (1961) है तथा इस उपमंडल का धरातल अत्यंत ही ऊबड़-खाबड़ पठार है। इससे होकर साँख नदी बहती है। इसके पूर्वी छोर पर दक्षिणी कोयल नदी बहती है। यहाँ जंगलों की प्रधानता है। खेती के लायक भूमि कम है। जहाँ खेती संभव है वहाँ धान की फसल होती है। यह बड़ा ही पिछड़ा इलाका है। यहाँ आवागमन के साधनों का नितांत अभाव है। केवल एक पक्की सड़क उत्तर में लोहरदगा तथा राँची और दक्षिण में खरकेला तक जाती है। हाल ही में राँची वोंडामुंडा रेलमार्ग का निर्माण हुआ है। सिमडेगा प्रमुख नगर तथा केंद्र है जिसकी जनसंख्या 10,396 है। (जंगीर सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -