शिमला

Submitted by Hindi on Fri, 08/26/2011 - 16:18
शिमला 1. जिला, भारत के हिमाचल प्रदेश का जिला है, जिसकी जनसंख्या 1,12,653 (1961) तथा क्षेत्रफल 692.07 वर्ग किमी. है। इसमें 1,023 ग्राम तथा 5 नगर हैं। प्रति वर्ग मील जनसंख्या का घनत्व 507 (1961) है। पहले के शिमला हिल स्टेट्स एजेन्सी में बशहर, जब्बल, क्योंथल, नालागढ़ और अन्य 23 छोटे छोटे राज्य सम्मिलित थे। 1921 ई. में इन राज्यों का नियंत्रण तत्कालीन पंजाब सरकार को स्थानांतरित कर दिया गया।

2. नगर, 3106 उ.अ. तथा 77013 पू.दे.। नगर दिल्ली से 280 किमी. उत्तर, समुद्रतल से 2,012 मीटर से 2,438 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, नैसर्गिक दृश्यों का आकार है। नगर से लगभग 5 किमी. दक्षिण, जुतोग नामक सैन्यावास है। यहाँ से दक्षिण, कसौली, सबाथू, डगशाई, ओर सोलन स्वास्थ्य विहार (health resorts) हैं। शिमला भारत का अत्यंत महत्वपूर्ण शैलावास (hill station) है। यहाँ दो स्नातकीय महाविद्यालय, एक महिला प्रशिक्षण, कालेज और अनेक अच्छे स्कूल हैं। यहाँ 1819 ई. में अंग्रेजों का प्रथम आवास बना। यह 1840 ई. से 1939 ई. तक भारत एवं पंजाब सरकारों की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहा। द्वितीय विश्वयुद्ध के प्रारंभ हो जाने पर, आवश्यक राजकीय विभाग दिल्ली में बने रहे, किंतु अपेक्षाकृत कम महत्व के विभाग शिमला में स्थानांतरित कर दिए गए थे। 1947 ई. से 1953 ई. तक यह पूर्वी पंजाब सरकार का मुख्यालय रहा, फिर हिमालय प्रदेश की राजधानी बना दिया गया। यहाँ पर अनेक अच्छे अच्छे होटल हैं और प्ऱ्ाति वर्ष हजारों पर्यटक यहाँ आते हैं। यहाँ पर्यटन उद्योग बहुत विकसित है। मैदानी भागों से इसका संबंध मोटर तथा पर्वतीय रेलमार्गों द्वारा है। रेलमार्ग कालका से होकर आता है। कालका से शिमला तक 103 सुरंगें पड़ती हैं। जनवरी में माध्य न्यूनतम ताप 1 सें. तथा जुलाई में अधिकतम ताप 19 सें. रहता है। वार्षिक वृष्टि 63 इंच है। जाड़ों में हिमपात भी हो जाता है : नगर की जनसंख्या 42,597 (1961) तथा क्षेत्रफल 18.13 वर्ग किमी.। (शांति लाल कायस्थ)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -