शिमोगा

Submitted by Hindi on Fri, 08/26/2011 - 16:21
शिमोगा 1. जिला, यह भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। इस जिले का क्षेत्रफल 4,065 वर्ग मील तथा जनसंख्या 10, 17, 368 (1961) है। जिले का पश्चिमी अर्धभाग पहाड़ी है और जंगलों से घिरा हुआ है। कुछ चोटियाँ समुद्रतल से 4,000 फुट ऊँची हैं। जिले की सामान्य ढलान 2,000 फुट है और इसका पूर्वी भाग मैदानी है। जिले में मैंगनीज़, लोहा तथा लैटराइट की खानें हैं। पहाड़ी भाग की मिट्टी बलुई और ढीली है। उत्तर पूर्व में काली मिट्टी मिलती है। जिले की जलवायु विभिन्न प्रकार की है। शिमोगा में घाटों से 25 मील दूर तक जोरदार वर्षा होती है, पर शिमोगा स्टेशन पर 35 इंच और चेन्नागिरी में 25 इंच वर्षा होती है। जिले की प्रमुख फसल धान है। गन्ना तथा सुपारी अन्य प्रमुख फसलें हैं। फल, सब्जी और काली मिर्च की भी यहाँ खेती होती है।

2. नगर, स्थिति : 130570 उ.अ. तथा 750320 पू.दे.। यह उपर्युक्त जिले का मुख्यालय है और तुंग नदी के किनारे स्थित हैं। यहाँ कपास से बिनौला निकालने तथा रूई की गाँठ बाँधने के कारखाने हैं। इनके अतिरिक्त लोहे और इस्पात के कारखाने भी हैं। नगर की जनसंख्या 63,764 (1961) है। (अजित नारायण मेहरोत्रा)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -