सिंद (Sind)

Submitted by Hindi on Mon, 08/29/2011 - 09:57
सिंद (Sind) मध्य प्रदेश की नदी। इसकी लंबाई 250 मील है। मध्य प्रदेश में यह उत्तर पूर्व दिशा में बहती है और जगमानपुर के पास उत्तर प्रदेश में प्रविष्ट होती है और यहाँ से 10 मील उत्तर में यह यमुना नदी से मिल जाती है। यह विदिशा जिले के नैनवाकस ग्राम में स्थित ताल से निकलती है जो समुद्र दल से 1,780 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। पार्वती, नन एवं माहूर इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। इस नदी में वर्षपर्यंत जल रहता है। वर्षा ऋतु में इसमें भयंकर बाढ़ आती है। चट्टानी किनारों के कारण यह नदी सिंचाई के उपयुक्त नहीं है। [अजितनारायण मेहरोत्रा]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -