सिंदरी

Submitted by Hindi on Mon, 08/29/2011 - 09:58
सिंदरी बिहार राज्य के धनबाद जिले में है, धनबाद से 15 मील दक्षिण दामोदर नदी के तट पर झरिया कोयला क्षेत्र के निकट स्थित एक नगर है। इस नगर की प्रसिद्धि उर्वरक कारखाने के कारण है जिसमें अमोनियम सल्फेट और यूरिया का प्रतिदिन हजारों टन उर्वरक का निर्माण होता है। इस कारखाने में 1951 ई. से उर्वरक का उत्पादन हो रहा है। जिसमें 8 हजार से अधिक व्यक्ति, प्राविधिक और अप्राविधिक, प्रतिदिन काम करते हैं। इनके निवास के लिए भिन्न-भिन्न किस्म के लगभग पाँच हजार क्वार्टर बने हुए हैं जिनके निर्माण में पाँच करोड़ से अधिक रुपया लगा है। कारखाने के लिए आवश्यक कोयला निकटवर्ती कोयला खानों में, पानी दामोदर नदी से और जिप्सम प्रदेश के बाहर से आता है। कच्चा माल लाने और तैयार माल बाहर भेजने के लिए मालगाड़ियाँ चलती हैं पर मुसाफिरों के लिए कोई मुसाफिर गाड़ी नहीं चलती। श्रमिकों के लिए 100 शय्याओं का एक सुसज्जित अस्पताल बना है, उनकी देखभाल के लिए 'कल्याण केंद्र' खुला है। बालकों की शिक्षा के लिए अने पाठशालाएँ और विद्यालय खुले हुए हैं। कारखाने के पास एक सुंदर आधुनिक नगर बस गया है। नगर का प्राकृतिक दृश्य बड़ा मनोरम है। चारों ओर बड़े-बड़े पेड़ लगाए गए हैं। संध्या की चारों तरफ बड़ी चहल-पहल दिखलाई देती है।

सिंदरी में बिहार सरकार द्वारा स्थापित एक इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कॉलेज बिहार इंस्टिट्यूट ऑव टेक्नोलॉजी है जिसमें उच्चतम स्तर की इंजीनियरी, टेक्नोलॉजी, खनन और धातु कर्म की शिक्षा प्रदान की जाती है। यहाँ बिहार सरकार द्वारा स्थापित फास्फेट का एक कारखाना भी है। राष्ट्रीय कोयला विकास निगम ने कोयले के अनुसंधान के लिए अनुसंधानशाला भी खोल रखी है, जिसमें कोयले का परीक्षण और कोयले पर अनुसंधान होता है। नगर की जनसंख्या 41,349 (1961 ई.) है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -