सिंहभूम

Submitted by Hindi on Mon, 08/29/2011 - 10:53
सिंहभूम जिला स्थिति: 210580से 220540उ. अ. तथा 8500से 860540पू. दे.। बिहार के दक्षिण पूर्व में एक जिला है, जो बंगाल तथा उड़ीसा की सीमा से लगा हुआ है। इसका क्षेत्रफल 5,191 वर्ग मील तथा जनसंख्या 20,49,911 (1961) है। यह जिला छोटा नागपुर के पठार के दक्षिण-पूर्वी छोर पर है। इसका पश्चिमी भाग बहुत पहाड़ी है जिसकी ऊँचाई सारदापीर में 3,500 फुट है। पूर्वी तथा मध्य भाग अपेक्षाकृत समतल तथा खुले हुए हैं। स्वर्ण रेखा, खरकई तथा संजई मुख्य नदियाँ हैं। इस जिले में धान की खेती होती है। वस्तुत: यह जिला खनिज के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। प्रमुख खनिज लोहा तथा ताँबा है पर इनके अतिरिक्त यहाँ और अनेक खनिज जैसे क्रोमाइट, मैंगनीज, ऐपाटाइट और सोना भी मिलते हैं। जमशेदपुर में लोहा इस्पात तथा तत्संबंधित कारखाने हैं और मभभांडार में ताँबे का कारखाना है। इसके अतिरिक्त कांड्रा में काँच की चादर बनाने का कारखाना तथा चक्रधरपुर में रेलवे वर्कशाप है। जमशेदपुर, चक्रधरपुर एवं चाईबासा प्रमुख नगर हैं। चाईबासा जिले का प्रशासनिक नगर है। जिले की जनसंख्या में अधिकांश आदिवासी हैं जिनमें होस और संथाली अधिक हैं। [जंगीर सिंह]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -