सीतामढ़ी

Submitted by Hindi on Mon, 08/29/2011 - 12:12
सीतामढ़ी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का सबसे उत्तरी प्रखंड है जो नेपाल से सटा हुआ है। यहाँ बागमती तथा कमला नदियों की कई सहायक नदियों का जाल बिछा है। धान तथा ईखं यहाँ की प्रमुख उपज है। नदियों का बाहुल्य होने से यहाँ यातायात के साधन पूर्णत: विकसित नहीं हैं। उत्तरी पूर्वी रेलवे की सबसे उत्तरी लाइन इससे होकर जाती है जो दरभंगा तथा रक्सौल से संबंध स्थापित करती है। मुजफ्फरपुरसीतामढ़ी प्रमुख सड़क है। सीतामढ़ी प्रमुख नगर तथा व्यावसायिक केंद्र हैं। चैत की रामनवमी के अवसर पर एक बड़ा मेला यहाँ लगता है जिसे डुमरसढ़ का मेला कहते हैं। इस मेले में बहुत बड़ी संख्या में गाय और बैल बिकते हैं। (जंगीर सिंह)
Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -