सीवान

Submitted by Hindi on Mon, 08/29/2011 - 12:40
सीवान यह बिहार के सारन जिले का एक प्रमंडल है। इसका धरातल समतल मैदानी है। झरनी, दाहा तथा गंडकी, ये तीन नदियाँ इस प्रमंडल से होकर बहती हैं यह उपजाऊ क्षेत्र है। जहाँ भदई, अगहनी तथा रबी की फसलें प्रमुख हैं। ईख की भी पर्याप्त खेती होती है। आबादी बड़ी धनी है। यातायात के साधन पर्याप्त हैं। पूर्वोत्तर रेलवे की मुख्य शाखा यहाँ से गुजरती है। इसके अतिरिक्त यहाँ सड़कों का जाल बिछा है। सीवान तथा महाराजगंज दो प्रमुख नगर हैं सीवान नगर दाहा नदी के किनारे बसा है। यहाँ सभी ओर से सड़कें तथा रेलमार्ग आकर मिलते हैं। यह छपरा, गोरखपुर तथा गोपालगंज से रेलमार्ग द्वारा संबद्ध है। (जंगीर सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -