संताल परगना

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 11:04
संताल परगना जिला, स्थिति : 230480 से 250180 उ.अ. तक तथा 860280 से 870570 पू.दे. तक विस्तृत है। बिहार का यह एक जिला है, जो पूरब में बंगाल से सटा हुआ है। इसका क्षेत्रफल 5,470 वर्ग मील एवं जनसंख्या 26,75,203 (1961) है। जिले का अधिकांश भाग पठारी एवं पहाड़ी है। इसके बीचोबीच राजमहल की पहाड़ियाँ उत्तर-दक्षिण में फैली हुई है। पहाड़ियों कके दोनों तरफ ऊँची नीची पथरीली भूमि है। मोर, ब्राह्मनी, बाँसलोई तथा गुमानी, प्रमुख नदियाँ है, जो पहाड़ियों से निकलकर पूरव की ओर बहती हुई बंगाल में चली जाती है। इन नदियों की घाटियों में अपेक्षाकृत समतल भूमि मिलती है, जहाँ धान की खेती होती है। दूसरी महत्वपूर्ण फसल मक्का है। इस जिले में छोटी तथा बिखरी हुई कोयले की खानें हैं। यहाँ मुख्यत: संथाल जाति के आदिवासी रहते हैं। दुमका इस जिले का प्रमुख नगर है, जिसकी जनसंख्या 18,720 (1961) है। (जगदीश सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -