शोलापुर

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 09:42
शोलापुर 1. जिला, भारत के महाराष्ट्र राज्य का जिला है, जिसका क्षेत्रफल 5,809 वर्ग मील है। जिले की प्रमुख नदी भीमा है। जिले में कपास एवं मक्के की खेती होती है। जिले में वर्षा कम होती है, अत: सिंचाई के लिए नहरें एवं तालाब बनाए गए हैं। यहाँ का सबसे बड़ा तालाब इक्रुक (Ekruk) है, जिससे नगर को पानी मिलता है और आसपास की हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई होती है। पंढरपुर जिले का एकमात्र तीर्थस्थान है।

2. नगर, स्थिति : 170 430 उ. अ. तथा 750 560 पू. दे.। महाराष्ट्र राज्य के उपर्युक्त जिले का यह नगर पूना से रेलमार्ग से 164 मील दूर है। यह नगर सूती वस्त्र उद्योग के भारत के प्रमुख केंद्रों में से एक है और इसी कारण इसका विकास हुआ है और हो रहा है। यहाँ की बनी चादरें प्रसिद्ध हैं। (अजित नारायण मेहरोत्रो.)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -