श्रीकाकुलम

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 09:58
श्रीकाकुलम 1. जिला, भारत के आंध्र प्रदेश राज्य का यह जिला है जिसके पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पूर्व-उत्तर, उत्तर तथा पश्चिम में उड़ीसा राज्य और दक्षिण में विशाखापटणम जिला है। इस जिले का क्षेत्रफल 3,901 वर्ग मील है।

2. नगर, स्थिति : 180 140 उ. अ. तथा 840 40 पू. दे.। उपर्युक्त जिले के इस नगर का प्राचीन नाम चिकाकोल है और यह लंगूलियाँ नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। प्राचीन काल में यह कलिंग राजाओं की राजधानी था और मुस्लिम शासनकाल में भी यह उत्तरी सरकारों में से एक ही राजधानी था। लंगूलिया नदी के किनारे की एक पहाड़ी पर बहुत सी लिंगमूर्तियाँ खुदी हुई हैं। यहाँ के लोग इस पर्वत को कोटिलिंगालु कहते हैं। बाजार के रास्ते पर बुर्हानउद्दीन औलिया का एक सुंदर मकबरा है। (अजित नारायण मेहरोत्रा)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -