श्रीकांत वर्मा

Submitted by admin on Sat, 12/14/2013 - 09:29

(18 सितंबर, 1931-11 मार्च, 1986)


हिंदी के चर्चित कवि, कथाकार, अनुवादक व पत्रकार-संपादक।

प्रमुख कृतियां :



‘जलसाघर’, ‘भटका मेघ’, ‘मगध’, ‘माया दर्पण’, ‘दिनारम्भ’, ‘गरुड़ किसने देखा है’ (सभी कविता-संग्रह); ‘झाड़ी संवाद’ (कहानियां), ‘संपूर्ण कहानियां’ (दो भागों में), ‘दूसरी बार’ (उपन्यास); ‘बीसवीं शताब्दी के अंधेरे में’, ‘अपोलो का रथ’ (विविध साक्षात्कार व अन्य प्रसंग)। समस्त साहित्य का संचयन श्रीकांत वर्मा रचनावली (संपादक : अरविंद त्रिपाठी) में। अंग्रेजी में लेखन : ‘अदरवाइज एंड अदर पोएम्स (कविता); ‘ए पोट्रेट ऑफ राजीव गांधी’ इत्यादि। अनुवाद : ‘फैसले का दिन’(रूसी कवि आंद्रे वोज्नेसेंस्की की कविताएं); ‘छायालोक’ (विश्व की चुनिंदा कविताएं)।

वृत्ति :


पहले शिक्षक हुए, फिर पत्रकार-संपादक बने और साहित्य साधना की। ‘मगध’ पुस्तक के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित अनेक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त।