शशांक द्विवेदी

Submitted by Shivendra on Tue, 01/27/2015 - 13:02
.सम्पादक, विज्ञानपीडिया डॉट कॉम
एबीपी न्यूज द्वारा विज्ञान लेखन के लिए सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगर का सम्मान
विज्ञान और तकनीकी विषय पर लिखने वाले वरिष्ठ लेखक (पिछले 10 वर्षों से देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में स्वतन्त्र लेखन)
असिसटेंट प्रोफेसर, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन
सेंट मार्गरेट इंजीनियरिंग कॉलेज
नीमराना, (दिल्ली–जयपुर हाईवे) राजस्थान- 301705
मोबाइल-09001433127

स्वतन्त्र लेखक के रूप में कार्य ,(सदस्य ,अखिल भारतीय स्वतंत्र लेखक मंच ,नई दिल्ली )

पिछले 10 सालों से स्तम्भकार के रूप में देश के लगभग सभी प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों, नवभारतटाइम्स, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, जनसत्ता, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नई दुनिया, राजस्थान पत्रिका, जनसन्देश टाइम्स, डीएनए, नेशनल दुनिया, ट्रिब्यून, लोकमत, डेली न्यूज, द सी एक्सप्रेस, दैनिक आज, कल्पतरु एक्सप्रेस, हरिभूमि में नियमित रूप से स्वतन्त्र लेखन। लेखों के मुख्य विषय शिक्षा, विज्ञान और तकनीक है। प्रिण्ट मीडिया में विज्ञान और तकनीकी विषय पर लिखने वाले वरिष्ठ लेखक के रूप में पहचान। अखबारी लेखन के माध्यम से आम आदमी को विज्ञान और तकनीक से जोड़ने का सार्थक प्रयास। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते समय ही प्रमुख हिन्दी अखबार “अमर उजाला” के लिए नवीनतम तकनीक और प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित कॉलम “साइबर बाइट्स” से तकनीकी लेखन की विधिवत शुरुआत। हिन्दुस्तान कॉलेज आफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी में बीटेक की पढ़ाई के दौरान ही देश के कई प्रमुख अखबारों में स्तम्भ लिखने की शुरुवात। इसी दौरान तकनीक और प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित “टेक्नीकल टूडे” पत्रिका के मुख्य प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य। सूचना और प्रसारण मन्त्रालय, भारत सरकार की प्रमुख पत्रिका “योजना”, कुरुक्षेत्र, विज्ञान प्रगति, टेक्नीकल टूडे, दस्तक टाइम्स, कादम्बिनी आदि में भी लेख प्रकाशित। विज्ञान और तकनीक से सम्बन्धित वेबसाइट www.vigyanpedia.com (विज्ञान और तकनीक की दुनिया ) का संचालन। लेखन की वजह से कई संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित।

पिछले दिनों शशांक द्विवेदी को हिन्दी दिवस पर नई दिल्ली में एबीपी न्यूज के एक खास कार्यक्रम में विज्ञान और तकनीकी लेखन के लिए सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगर का पुरस्कार दिया गया। ये पुरस्कार उनकी प्रसिद्ध वेबसाइट विज्ञानपीडिया डॉट कॉम के लिए दिया गया। शशांक द्विवेदी देश के लगभग सभी प्रमुख हिन्दी अख़बारों के लिए विभिन्न विषयों पर नियमित स्तम्भ लिखते है। विज्ञान संचार से जुड़ी देश की कई संस्थाओं द्वारा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।