सुंदर वन

Submitted by Hindi on Mon, 08/29/2011 - 12:45
सुंदर वन सुंदर वन पश्चिमी बंगाल तथा पूर्वी पाकिस्तान में एक विशाल जंगली तथा दलदली क्षेत्र है। इसका विस्तार बंगाल की खाड़ी के तट पर हुगली नदी के मुहाने से मेघना के मुहाने तक 170 मील तथा उत्तर दक्षिण 96 किमी से 128 किमी तक है। यह 290390से 220380उ. अ. तक तथा 88050से 900280पू. दे. तक लगभग 16706 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत है। इसका नाम इस जंगल में मिलने वाले 'सुंदरी' वृक्षों के आधार पर पड़ा है। इसके अतिरिक्त गोरान, गेवा, बैन तथा ढुंडाल नामक वृक्ष मिलते हैं। संपूर्ण क्षेत्र उत्तर दक्षिण बहने वाली हुगली, माल्टा, रायमंगल, मालंचा हुरिणधारा, मेघना तथा इसकी अनेक शाखाओं से विंधा हुआ है। नदियों में ज्वार आने से यह क्षेत्र पूर्णत: दलदलों तथा बीच-बीच में ऊँची जमीन से भरा हुआ है। यहाँ जंगली जानवर अधिक मिलते हैं। बाघ, दरियाई घोड़े, भैंसें, सुअर, हरिण, मगर, गेहुअन सर्प तथा अन्य भयानक जंतु मिलते हैं। अभी तक सुंदर वन अपनी प्राकृतिक अवस्था में है तथा यहाँ विकास का कोई प्रयास नहीं हुआ है। (जंगीर सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -