टाइबर

Submitted by Hindi on Tue, 08/16/2011 - 08:41
टाइबर स्थिति : 41 44 उ. अ. तथा 12 14 पू. दे.। इटली की 244 मील लंबी एक नदी है। यह ऐपेनाइंज पर्वत के पीव सैन स्टेफानों (Pieve San Stefano) से 12 मील उत्तर समुद्रतल से 4,160 फुट की ऊँचाई से निकलती है। अनेक विचित्र कंदराओं तथा दर्रो का निर्माण करती हुई यह लगभग बोरगो एस0 सेपोलक्रो (Borgo S. Sepolcro) और सिटा डी कास्टिलो (Citta di Castello) से दक्षिण बहती हुई पेरुजिया (Perugia) और टोडी (Todi) के बीच से आँर्ट (Orte) को जाती है, जहाँ इससे नेरा नदी मिलती है। सैबाइन पहाड़ी के निचले किनारे पर यह चौड़ी घाटी बनाती है। इसके अनंतर यह रोम नगर में बहती हुई रोमन कैपैग्ना (Campagna) को पार करतीहै और अंत में ऑस्टिया (Ostia) और फिउमिसिनो (Fiumicino) में दो धाराओं में विभक्त होकर टिरीनिऐन (Tyrrhenian) सागर में गिरती हैं, जिसमें दूसरी धारा कृत्रिम है। इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ पैगलिया, नेरा, आन्यो (Anio) या टेवेरॉन (Teverone) हैं। टाइवर नदी नेरा के संगम के पश्चात्‌ लगभग 104 मील तक नौपरिवहन के उपयुक्त है, किन्तु तीव्र धारा के कारण रोम से ऊपर की ओर बहुत कम उपयुक्त है। टाइवर के अपवाह क्षेत्र का विस्तार 6,719 वर्ग मील है। यह पो नदी को छोड़कर इटली की सबसे बड़ी नदी है। इस नदी के जल में मिट्टी के कण अधिक मात्रा में होती हैं। मुहाने पर जल का औसत बहाव 230 घन मीटर प्रति सेकंड है। शुष्क ऋतु में बहाव कम हो जाता है। (शांतिलाल कायस्थ)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -