तैलंगाना

Submitted by Hindi on Sat, 08/20/2011 - 09:34
तैलंगाना दक्षिण भारत का प्राचीन क्षेत्र था, जिसका विस्तार श्रीशैल (पर्वत) से चोल राज्य तक था। यह तैलंग नाम से प्रसिद्ध था, किंतु मुसलमान शासक तेलगू भाषी क्षेत्र को तैलंगाना कहते थे। कुछ लोगों का मत है कि कालहस्ती, श्रीशैलम्‌ तथा भीमेश्वर पहाड़ियों के अंतर्गत का क्षेत्र, उपर्युक्त पहाड़ियों पर कालेश्वर, श्रीशैलम्‌ तथा भीमेश्वर शिवलिंगों के कारण त्रिकलिंग कहलाया, जिसका अपभ्रंश तैलंगाना है। इस क्षेत्र के उत्तर में गोदावरी नदी बहती है। प्राचीन काल में इस क्षेत्र को आंध्र भी कहते थे, किंतु साधारणतया आंध्र नाम का प्रयोग कलिंग तथा उन अन्य क्षेत्रों के लिये किया गया है, जिन्हें आंध्र राजाओं ने विजित किया था। आंध्र राजाओं के सिक्के कृष्णा नदी की घाटी में प्राप्त हुए हैं। अधुनिक आंध्र राज्य के अंतर्गत प्राचीन तैलंगाना क्षेत्र भी सम्मिलित है। अब तैलंगाना नाम का कोई क्षेत्र नहीं है।[अजितनारायण मेहरोत्रा]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -