तेल्लिच्चेरी

Submitted by Hindi on Sat, 08/20/2011 - 09:33
तेल्लिच्चेरी स्थिति : 11 45' उo अo तथा 75 29' पूo देo। यह भारत के केरल राज्य में कणान्नूर जिले के अंतर्गत अरब सागर के किनारे प्रसिद्ध बंदरगाह तथा नगर है। यहाँ की जनसंख्या 44,763 (1961) थी। मलाबार तट पर स्थित बंदरगाह होने के कारण यहाँ से कॉफी, चंदन, अदरख, काली मिर्च, गरी, इलायची आदि का निर्यात होता है। ये वस्तुएँ समीपवर्ती पर्वतीय जंगलों में उत्पन्न होती हैं। नारियल के रस्से या चटाइयाँ, कॉफी और सैरैडिन मछली का तेल निकालने के उद्योग यहाँ हैं।

यहाँ पर प्रसिद्ध कालेज हैं। मालाबार तट का यह पहला क्षेत्र है, जहाँ अंग्रेजों, ने सर्वप्रथम निवास किया था। 1708 ईo में यहाँ पर एक किला बनाया गया था, जिसपर 1780-82 ईo में हैदरअली ने अधिकार कर लिया था। माहे का फ्रांसीसी निवासस्थल यहाँ से दक्षिण पूर्व में चार मील दूर है। [कृष्णमोहन गुप्त]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -