टेनेसी

Submitted by Hindi on Tue, 08/16/2011 - 09:00
टेनेसी स्थिति : 35 10 उ. अ. तथा 85 10 प. दे.। यह संयुक्त राज्य अमरीका के दक्षिण-पूर्व भाग के केंद्र में स्थित राज्य है। इसके उत्तर में केंटकी और वर्जिनिया, पूर्व में उत्तरी कैरोलाइना, दक्षिण में जॉर्जिया, अलाबामा और मिसिसिपी हैं तथा पश्चिम में मिसिसिपी नदी है जो इस राज्य को आर्कैनसस और मिजुरी (Missouri) से पृथक्‌ करती है। राज्य की अधिकतम पूर्व-पश्चिम लंबाई 432 मील है और अधिकतम चौड़ाई 115 मील है तथा इसका क्षेत्रफल 42,244 वर्ग मील है।

मोटे तौर पर टेनेसी तीन भागों में विभाजित है: पूर्वी, मध्य, और पश्चिमी टेनेसी। हर भाग की जलवायु लगभग समान है। स्थलाकृति बड़ी विविध है। पूर्वी सीमा पर विषम पर्वतमाला है और पश्चिम में मिसिसिपी का समाट दलदली मैदान है। राज्य के पूर्वी भाग को टेनेसी नदी और उसकी सहायक नदियाँ सींचती हैं। टेनेसी नदी ओहायो नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। वर्ष में कई महीनों तक यह नौपरिवहन के योग्य रहती है। पूर्वी टेनेसी के पर्वतों की सभी जलधाराएँ घूम फिर कर अंत में टेनेसी में ही पहुँचती हैं। राज्य के उत्तरी भाग का जल कंबरलैंड नदी द्वारा ओहायो नदी में पहुँचता है। मध्य भाग का जल टेनेसी में जाता है।

टेनेसी की जलवायु बड़ी सुखद है। गर्मियों में ताप उन्नतां के अनुसार 16.6 सें. से 22 सें. तक रहता है। जाड़ों मे मध्य ताप लगभग 30 सें0 रहता है। निम्न भूभागों में कभी कभी और उच्च भूभागों में प्राय: ही ताप शून्य तक पहुँचता है। जाड़े और वसंत में टेनेसी में सर्वाधिक वर्षा होती है। साल भर में लगभग 50'' वर्षा और 9'' बर्फ पड़ती है। प्राय: जुलाई में अधिकतम ताप और जनवरी में निम्नतम ताप के दिन होते हैं। दक्षिण तथा दक्षिण-पश्चिम से पर्वतों के समांतर नम और गरम हवाएँ चलती हैं तथा उत्तर की ओर ठंडी हवाएँ चलती हैं अरै इन दोनों का संमिश्रण प्राय: पछुआ और कभी कभी पूर्वी हवा का रूप लेता है। यह राज्य विविध प्रकार के वनस्पति जीवन की बहुतायत के लिए प्रसिद्ध है। टेनेसी का लगभग आधा भाग वनभूमि है। मिसिसिपी, टेनेसी और कंबरलैंड नदियाँ नौचालन के योग्य हैं।

टेनेसी में लगभग 55 प्रकार के खनिज पाए जाते हैं जिनमें बिटूमनी कोयला सबसे महत्व का है। इसके अलावा जस्ता, ताँबा, संगमरमर आदि प्रधान हैं। उद्योगों में रसायन, सूती वस्त्र, प्लास्टिक, चमड़े, कागज, प्रकाशन तथा छपाई आदि प्रधान हैं।

टेनेसी में ऐतिहासिक महत्व की अनेक चीजें हैं, जैसे 1811 ई0 में भूकंप से बनी हुई रीलफुट झील। इसकी राजधानी नेशविल है।

टेनेसी घाटी योजना (Tenesse valley project) - 18 मई, 1933 ई. को बाढ़ नियंत्रण, जल-विद्युत-उत्पादन, सिंचाई, मिट्टी लक्षण, वनरक्षण आदि उद्देश्यों से टेनिसी घाटी प्राधिकरण (authorites) की स्थापना हुई। इसने टेनेसी नदी पर 19 नए बाँध बनवाए और 10 पुराने बाँधों को मरम्मत की। 1955 ई0 के अंत तक 94 लाख किलोवाट विद्युच्छक्ति उत्पादन की योजना थी। 1953 ई0 तक कुल डेढ़ अरब डालर पूँजी का विनियोग इस योजना में हुआ। इसकी योजनाएँ लगभग पूर्णत: सफल हुई हैं। (भा.)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -