तिरुनेलवेली

Submitted by Hindi on Fri, 08/19/2011 - 17:50
तिरुनेलवेली स्थिति : 8 9 से 9 43 उ0 अ0 तथा 77 12 से 78 23 पू0 दे0। यह मद्रास राज्य का जिला है, जिसका क्षेत्रफल 4,410 वर्ग मील है। यहाँ की जनसंख्या 27,30,279 (1961) थी। ताम्रपर्णी यहाँ की महत्वपूर्ण नदी है। प्राय: यहाँ की प्रमुख नदियाँ घाट से निकलकर पूर्व की ओर समुद्र में गिरती हैं। कपास की खेती के लिये यह क्षेत्र प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त यहाँ धान, रागी (मडुआ), कंबू (cambu) तथा चोलम (Cholam) की खेती भी होती है।

2. नगर, स्थिति : 8 45 उ0 अ0 तथा 77 45 पू0 दे0 यह उपर्युक्त जिले में उसी नाम का प्रशासकीय नगर है। यहाँ की जनसंख्या 87,688 (1961) थी। यह ताम्रपर्णी नदी के बाएँ किनारे पर मदुरै से 70 मील दूर दक्षिण में स्थित है। यहाँ का शिव मंदिर द्रविड़ वास्तु की अनुपम कलाकृति का उदाहरण है। इस इमारती लकड़ी, तिलहन और कपास का व्यापारिक केंद्र भी है।(अजितनारायण मेहरोत्रा)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -