तिरुप्पत्तूर

Submitted by Hindi on Fri, 08/19/2011 - 17:51
तिरुप्पत्तूर 1. स्थिति : 12 29 उ0 अ0 तथा 77 34 पू0 दे0। यह पूर्वी मध्य पद्रास के उत्तरी जिले में प्रसिद्ध नगर है। यहाँ की जनसंख्या 30,799 (1961) थी। यह वेलूर से 50 मील दूर दक्षिण पश्चिम में स्थित रेलवे स्टेशन है। यह कृषि उत्पादों की केंद्रीय मंडी है। इमली, कुचला, मूँगफली, चमड़े की सफाई में प्रयुक्त होने वाली छाल आदि वस्तुएँ जवाडी पहाड़ियों के जंगलों में उत्पन्न होती हैं। यहाँ औद्योगिक स्कूल है। इसके समीप कोलार के सोने की खानों के क्षेत्र हैं तथा बेंगलूरु तक यह रेलवे से संबंधित है।

2. अन्य नगर : 10 7 उव0 अ0 तथा 78 37 पू0 दे0। दक्षिणी मद्रास में रामनाथपुरम्‌ जिले में इसी नाम का एक दूसरा नगर जो मदुरै से 35 मील उत्तर-पूर्व में है। इसकी जनसंख्या 14,510 (1961) थी। यह भी कृषि उत्पादों की मंडी तथा आवागमन का केंद्र है।(कृष्णमोहन गुप्त)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -