तिरुवन्नमलै

Submitted by Hindi on Fri, 08/19/2011 - 17:54
तिरुवन्नमलै स्थिति : 12 14 उ0 अ0 तथा 79 4 पू0 दे0। यह भारत में पूर्वी केंद्रीय मद्रास राज्य के उत्तर आर्काडु जिले में वेलूर से 50 मील दक्षिण में स्थित प्रसिद्ध नगर है। सड़कों तथा व्यापार का केंद्र है। चावल, मक्का, चंदन, कुचला, मुँगफली और चमड़ा साफ करने की छाल आदि बाहर भेजी जाती है। से वस्तुएँ समीपवर्ती जवादी पहाड़ियों के जंगलों में पैदा होती हैं। यहाँ पर प्रत्येक वर्ष पशु मेला लगता हे। उत्तर-पश्चिम में 2,682 फुट ऊँची चोटी पर प्रसिद्ध शिव मंदिर है, जिसका निर्माण 17वीं शती में किया गया था। इसी के समीप प्रसिद्ध स्वामी श्री रमण महर्षि का आश्रम था। इस स्थान पर 18वीं शताब्दी में सैनिक महत्व के कारण सुद्दढ़ सैनिक चौकी थी।(कृष्णमोहन गुप्त)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -