तिरुवनंतपुरम्‌

Submitted by Hindi on Fri, 08/19/2011 - 17:54
तिरुवनंतपुरम्‌ (Trivandrum) स्थिति : 8 29 उ0 अ0 तथा 76 57 पू0 दे0। यह भारत के केरल राज्य की राजधानी है। केरल राज्य के निर्माण के पूर्व यह त्रावनकोर रियासत की राजधानी थी। यह नगर अरब सागर के मालाबार तट पर कुमारी अंतरीप से 50 मील उत्तर-पश्चिम तथा बंबई से 780 मील दक्षिण, दक्षिण पूर्व में स्थित है। यह सड़कों का केंद्र है। यहाँ पर हवाई अड्डा तथा राज्य के सरकारी कार्यालय स्थित हैं। मलयालम संस्कृति का केंद्र होने के कारण इसका दक्षिणी भारत में विशेष महत्व है। यहाँ पर ट्रावनकोर विश्वविद्यालय है, जिसके अंतर्गत प्राविधिक शिक्षा, वस्त्रोद्योग रसायन (Textile chemistry), कला तथा संस्कृत के महाविद्यालय हैं। यहाँ प्रसिद्ध वेधशाला है। यहाँ के प्राचीन किले में 18वीं शताब्दी का प्रसिद्ध विष्णु मंदिर है, जिसके दर्शनानाथ प्रति वर्ष अनेक तीथयात्री आते रहते है। हाथी दाँत तथा लकड़ी पर की चित्रकला के लिये यह स्थान प्रसिद्ध है। सूती और रेशमी कपड़ों के कारखानें यहाँ है। रबर, एबोनाइट औषधि, नारियल की जटा के रस्से तथा चटाइयाँ, गरी का तेल, प्लाईवुड तथा ताड़ से गुड़ बनाने के उद्योग यहाँ पर हैं। मोनाजाइट तथा इल्मेनाइट की खानें भी इसी क्षेत्र में है, जिनका आधुनिक परमाणु विज्ञान में विशेष महत्व है। भारत के सबसे अधिक जागरूक प्रदेश की राजधानी होने के कारण तिरुवनंतपुरम्‌ का राजनीतिक गतिविधि में विशेष महत्व है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -