तिसा

Submitted by Hindi on Sat, 08/20/2011 - 08:45
तिसा (Tisza) पूर्वी यूरोप में उत्तर से आनेवाली डैन्यूब की सहायक नदी है, जो पश्चिमी यूक्रेन के कार्पेथियन पर्वत से निकलती है। उद्गम स्थल से सर्वप्रथम पश्चिम तत्पश्चात्‌ दक्षिण को प्रवाहित होती है और बेलग्रेड एवं नोबी साद के बीच डैन्यूब में मिलती है। इसकी घाटी का अधिकतर भाग हंगरी में पड़ता है, पर निकास रूस में तथा कुहाना या संगम यूगोस्लाविया में हैं। इसकी संपूर्ण लंबाई 610 मील है। इसकी घाटी में मोटे अन्न, आलू, चुकंदर, तंबाकू एवं फलों की कृषि होती है। नदी का कुछ भाग नौगम्य है। इसपर टीके, सोनोक, सेगेड (szeged) तथा साँता प्रसिद्ध नगर स्थित है। करश और म्यूर इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं जो पूर्व से आकर इसमें मिलती है। (कैलाशनाथ सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -