टलसा

Submitted by Hindi on Tue, 08/16/2011 - 08:32
टलसा स्थिति : 36 10 उ. अ. तथा 96 0 प. दे.। औकूंसाँ नदी के बाएँ तट पर स्थित यह नगर संयुक्त राज्य के ओक्लाहोमा प्रांत के टलसा काउंटी का प्रशासनिक नगर है। धन-धान्य-पूर्ण कृषि क्षेत्र के केद्र में स्थित होने के कारण यह इस क्षेत्र की व्यापारिक एवं आर्थिक राजधानी हो गया है। तेल-अन्वेषण-केन्द्र, तेलशोधन और उत्पादन के लिए यह संसारप्रसिद्ध है। लगभग 500 तेल उद्योग संस्थाएँ यहाँ हैं। अत: नगर के उत्थान में खनिज तेल का प्रमुख हाथ रहा है। इसका क्षेत्रफल 270 3 वर्ग मील है।

रेलमार्ग के विकास के साथ साथ गोरी जातियाँ देश के भीतरी भाग की ओर अग्रसर हुई और जब 1882 ई0 में फ्रस्कोलाइन (Friscoline) इंडियन ट्रेडिंग पोस्ट' (Indian Trading post) तक पहुँच गई तभी ये जातियाँ तत्कालीन टलसी नगर में बस सकीं ओर नगर का उत्थान प्रारंभ हुआ। संयुक्त राज्य अमरीका की जनसंख्या के आधार पर, यह 50वाँ नगर है। यह कैनजैस से लगभग 343 किमी0 पर दक्षिणपश्चिम दिशा में स्थित राजमार्गों, रेलमार्गों और वायुमार्गों का प्रमुख केंद्र है। नगर अपनी स्वच्छता के लिये विशेष प्रसिद्ध है। 60 मील पूर्व स्थित स्पाविना पहाड़ियों (Spavinaw hills) के जलाशय से जलपूर्ति की जाती है। 2,10,00,00,000 गैलन क्षमता का मोहाँक (Mohawk) जलाशय, 1,188.5 हेक्टेयर (2,936 एकड़) में फैले हुए पार्क का मुख्य आकर्षण है। टलसा विश्वविद्यालय की स्थापना 1894 ई. में मुस्कोजी (Muskogee) में हेनरी केंडाल कालेज के रूप में हुई जो 1907 ई. में टलसा विश्वविद्यालय में परिवर्तित कर दिया गया। (कैलाशनाथ सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -