तमसर

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 14:46
तमसर स्थिति : 21 23 उ0 अ0 तथा 79 46 पू0 दे0। यह महाराष्ट्र राज्य के भंडारा जिले एवं तहसील में, कलकत्ता-नागपुर रेल मार्ग पर, भंडारा से 27 मील एवं बंबई से 570 मील की दूरी पर स्थित नगर है। 1867 ई0 में यहाँ पर नगरपालिका बनी थी। यह एक व्यापारिक नगर है, जहाँ पर उत्तरी जिले एवं सिवनी और बालाघाट क्षेत्र से कृषि उत्पाद आते हैं। यहाँ पर सप्ताह में अनाज का बड़ा बाजार लगता है। तमसर के आसपास का क्षेत्र धान की अधिक पैदावार के कारण प्रसिद्ध है। कपड़े की बुनाई का उद्योग सबसे प्रमुख है। लाल किनारी वाले गमछे यहाँ अधिक बनते हैं। बैलगाड़ियों के पहिए नागपुर आदि नगरों को भेजे जाते हैं। यहाँ कई स्कूल एवं अस्पताल भी है। यहाँ की जनसंख्या 24,910 (1961) थी

(रमेशचंद्र दुबे.)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -