टॉडा

Submitted by Hindi on Tue, 08/16/2011 - 08:33
टॉडा स्थिति : 26 34 उ. अ. तथा 82 40 पू. दे.। यह उत्तर प्रदेश में फैजाबाद जनपद की टाँडा तहसील (क्षेत्रफल 3,500 वर्ग मील) का प्रशासनिक केंद्र एवं प्रसिद्ध औद्योगिक नगर है, जो फैजाबाद नगर से पूर्व घाघरा नदी के दाहिने तट पर उत्तर रेलमार्ग की पुनर्निर्मित अकबरपुर-टाँडा शाखा का अंतिम स्टेशन है। मध्यकाल में परिवहनीय नदीमार्ग तथा नेपाल एवं सरयूपार क्षेत्र को गंगा घाटी के नगरों से संबद्ध करनेवाले स्थलमार्ग का संगमस्थल होने के कारण यहाँ व्यापार की सुविधा थी। 19वीं सदी में यह नगर मलमल तैयार करने में ढाका (पूर्वी पाकिस्तान) का प्रतिद्वंद्वी हो गया था कपड़े रँगने के कारखाने खुल जाने तथा सरकारी सहायता मिलने के कारण भविष्य में इसके उन्नति करने की आशा है। यहाँ एक स्नातक महाविद्यालय, चिकित्सालय तथा अन्य छोटे सरकारी कार्यालय हैं।

(काशीनाथ सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -