टोरण्टो

Submitted by Hindi on Tue, 08/16/2011 - 08:24
टोरण्टो (Toronto) स्थिति : 43 39 उ. अ. तथा 79 20 प. दे.। यह नगर ऑनटेयरियों झील के किनारे स्थित है। यह ऑनटेयरिओं प्रदेश की राजधानी और कैनाडा का दूसरा बड़ा नगर है। झील के किनारे से क्रमश: ऊँचा होते हुए 300 फुट ऊँचे क्षेत्र में नगर फैला हुआ है। इसके दक्षिण की ओर फैली खाड़ी में स्थित टापुओं सहित इसका क्षेत्रफल लगभग 40 वर्ग मील है।

नगर के पूर्वी भाग में डॉन नदी बहती है। हंबर नदी इसकी पश्चिमी सीमा निर्धारित करती है। यहाँ हवाई अड्डा, पार्लियामेंट, विश्वविद्यालय एवं उच्च न्यायालय हैं। यह कैनाडा का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। यहाँ प्रत्येक वर्ष विश्वविख्यात कैनाडीय राष्ट्रीय प्रदर्शनी लगती है। (नृ. कु. सिं.)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -