टॉरटोसा

Submitted by Hindi on Tue, 08/16/2011 - 08:42
टॉरटोसा (Tortosa) स्थिति 40 41 उ. अ. तथा 0 52 पू. दे.। एब्रो नदी के तट पर बसा हुआ यह नगर स्पैन के टैरारगोना प्रदेश में इसी नाम के नगर से 40 मील पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। सुप्रसिद्ध पर्यटक स्ट्रोवा के मतानुसार इसका प्राचीन नाम डेसटोसा था। 811 ई. में लूइ पायस ने इसपर अपना आधिपत्य जमा लिया, परंतु यह शासनाधिकार कुछ ही वर्षों में पुन: वापस ले लिया गया। प्रायद्वीपीय युद्धकाल (सन्‌ 1808) में यह ऑर्लेआँ (Orleans) के ड्यूक के अधिकार में आ गया तथा सन्‌ 1811 से 1814 तक इस पर फ्रांसीसियों का आधिपत्य रहा। यह नगर टेढ़ी मेढ़ी तथा अव्यवस्थित सड़कों और गलियों तथा ग्रैनाइट-प्रस्तर-निर्मित उच्च अट्टालिकाओं से परिपूर्ण तथा चतुर्दिक दीवार से घिरा हुआ है। एब्रो नदी के दूसरे किनारे पर नगर का आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र विकसित हुआ है, जहाँ कागज, हैट, चमड़ा, रस्सी, साबुन, स्पिरिट तथा ताड़ के पत्तों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के आभूषण बनाए जाते हैं। मत्स्य व्यवसाय अधिक प्रसिद्ध है। इस नगर से मदिरा, तेल ऊन, रेशम, फल आदि पर्याप्त मात्रा में निर्यात किया जाता है। तटीय रेलमार्ग द्वारा यह नगर बार्सेलोना (Barcelona) से तथा एब्रो-घाटी-रेलमार्ग द्वारा सैरागोसा (Sarragossa) से मिला हुआ है। (बसंत सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -