त्रिश्शुर

Submitted by Hindi on Sat, 08/20/2011 - 11:16
त्रिश्शुर 1. नगर. स्थिति : 1032' उo अo तथा 7613' पूo देo। यह भारत के केरल राज्य में एर्नाकुलम से 37 मील उत्तर स्थित प्रसिद्ध नगर है। यहाँ पर सूती वस्त्र, कुटीर उद्योग तथा चावल और तेल के कारखाने हैं। साबुन और लकड़ी चिराई के उद्योग भी विकसित हैं। इनके अतिरिक्त टाइल बनाने के कारखाने भी यहाँ हैं। शिक्षा तथा व्यवसाय का यह केंद्र है। यहाँ नारियल की जटा से रस्से तथा चटाई बनाई जाती है। नारियल की गरी यहाँ से बाहर भेजी जाती है। [कृo मोo गुo]

2. जिला, भारत में केरल राज्य का यह जिला है, जिसका क्षेत्रफल 1,149 वर्ग मील था। [अजितनारायण मेहरोत्रा]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -