तरन तारन

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 14:58
तरन तारन स्थिति : 31 27 उ0 अ0 तथा 74 56 पू0 दे0। यह पंजाब राज्य के अमृतसर जिले में तरन तारन नामक तहसील का नगर है, जो उत्तरी-पश्चिमी रेलवे की अमृतसर शाखा पर स्थित है। यहाँ से अमृतसर 14 मील उत्तर में है जो पक्की सड़क द्वारा इससे जुड़ा है। उच्चतर क्षेत्र का यह प्रमुख नगर है, जिसका धार्मिक महत्व अधिक है। यहाँ 1768 ई0 में बना एक मंदिर और एक प्रसिद्ध तालाब है जिसमें दूर दूर से कोढ़ी लोग अपने रोग से मुक्ति पाने कि लिये आते हैं। नगर से थोड़ी ही दूरी पर बारी दोआब नहर बहती है। चैत्र एवं भाद्रपद में यहाँ विशेष मेले लगते हैं। यहाँ के उद्योगों में लोहे के बरतन बनाना तथा कपास से बिनौला निकालना प्रमुख है। यहाँ पर स्कूल, सरकारी अस्पताल आदि है।

(रमेशचंद्र दुबे.)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -