तुमकूरु

Submitted by Hindi on Sat, 08/20/2011 - 09:28
तुमकूरु (Tumkur) 1. जिला, स्थिति : 12 45 से 14 16 उ0 अ0 तथा 76 21 से 77 28 पू0 दे0। यह मध्य मैसूर के पूर्वी क्षेत्र में दक्षिणी पठार पर स्थित जिला है। इसका क्षेत्रफल 4,096 वर्ग मील। इसमें शिमशा नदी प्रवाहित होती है। इस क्षेत्र की मूख्य उपज पान, नारियल, तंबाकू, तिलहन, मक्का, धन आदि है। इस जिले में रेशम के कीड़ो का पालन होता है। भेड़ और बकरियों के पालने से ऊन भी प्राप्त होता है। पर्वतीय जंगलों में चंदन तथा लाख का उत्पादन होता है। पश्चिमी भाग में मैंगनीज़ तथा पूर्वी पहाड़ो पर ग्रैनाइट और कोरंडम की खाने हैं। यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि, पशुपालन, खनन, कुटीर उद्योग धंधे और व्यापार है। यहाँ बीड़ी, हैंडलूम के वस्त्र तथा आभूषण बनाने के भी उद्योग हैं। इस जिले के प्रमुख नगर तुमकूरु गुब्बी तथा कुनिगाल हैं।

2. नगर, स्थिति : 13 18 उ0 अ0 तथा 7 12 पू0 दे0। यह नगर जिले का मुख्यालय है। यह मैसूर नगर से 80 मील उत्तर-उत्तर-पूर्व में स्थित हैं। यहाँ धान कूटने तथा तंबाकू, आभूषण, ईटं और फर्नीचर बनाने के कारखाने हैं। बीड़ी, पीतल के बरतन, चूड़ी, बोरा तथा रस्से के कुटीर उद्योग भी यहाँ है। मैसूर विश्वविद्यालय से संबद्ध यहाँ विज्ञान महाविद्यालय है। नगर से आठ मील पूर्व देवरायादुर्ग पहाड़ियाँ है, जहाँ समुद्रतल से 3,900 फुट की ऊँचाई पर स्वास्थ्यवर्धक आवास है। (कृष्णमोहन गुप्त)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -