तुंगूस्का

Submitted by Hindi on Sat, 08/20/2011 - 09:27
तुंगूस्का (Tunguska) स्थिति : 64 0 उ0 अ0 तथा 65 0 पू0 दे0। साइबीरिया की येनिसे नदी की तीन पूर्वी सहायक नदियों को तुंगूस्का कहते हैं। ये नदियाँ प्राय: कोणधारी वनों के दलदली अथवा नम भागों में प्रवाहित होती हैं। सुदूर उत्तरी नदी, जो मध्य साइबीरिया की बाइकाल झील के पश्चिमोत्तर में स्थित पठार से निकलकर पश्चिम की ओर प्रवाहित होती हुई, 2,250 मील लंबा मार्ग तय कर, लोअर तुंगूस्का कही जाती है। इसके मार्ग का 1,100 मील तक का भाग मई से अक्टूबर तक नौगम्य रहता है। मध्य की नदी को पथरीली तुंगूस्का (Stony Tunguska) कहते हैं। यह 680 मील लंबी है। यह लोअर तुंगूस्का के निकास स्थल के ठीक पश्चिम से निकलकर पश्चिमोत्तर दिशा में प्रवाहित होती हुई बेकित (Baykit) से गुजरकर येनिसे नदी में गिरती है। नदी के निचले मार्ग में जल प्रपातों की अधिकता है। येनिसे की सुदूर दक्षिणी सहायक नदी, अंगरा, के निचले भाग को इलिम (Ilim) के संगम के बाद 'अपर तुंगूस्का' कहते हैं। अंगरा नदी बाइकाल झील के दक्षिण-पश्चिमी छोर से निकलकर ईकूंटस्क होती हुई स्ट्रेलका (Strelka) के समीप येनिसे में मिल जाती है। इसकी घाटी में लोह, कोयला एवं स्वर्ण का प्रचुर संचित भंडार है। इन नदियों की घाटियों में तुंगुस नामक मानव जाति निवास करती हैं। (कैलाशनाथ सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -