Tethys in hindi

Submitted by admin on Wed, 04/21/2010 - 12:49

टेथिसः
मध्यजीवी महाकल्प में निर्मित एक बृहत् भूअभिनति जिसमें आज के अल्पलाइन-हिमालय पर्वत-समूहों का निर्माण करने वाले अवसादों का निक्षेपण हुआ था। मध्यजीवी काल के दौरान टेथिस से ही एक ऐसे मध्यवर्ती सागर की रचना हुई जिससे लारेशिया (उत्तरी बृहत् महाद्वीप), गोंडवाना महाखंड (दक्षिणी बृहत् महाद्वीप) से अलग हो गया। वर्तमान भूमध्य सागर प्राचीन टेथिस का एक अवशिष्ट भाग माना जाता है।