थोड़ा जोतै बहुत हेंगावै

Submitted by Hindi on Mon, 03/22/2010 - 15:50
Author
घाघ और भड्डरी

थोड़ा जोतै बहुत हेंगावै, ऊँच न बाँधै आड़।
ऊँचे पर खेती करै, पैदा होवै भाड़।।


शब्दार्थ- आड़- मेंड़। भाड़-भड़भाड़ (घमोय या सत्यानाशी, एक काँटेदार चितकबरा पत्ती वाला पौधा)।

भावार्थ- कम जोते और अधिक सिरावन दे, ऊँची जगह पर खेती करे और मेड़ न वाँधे तो वहाँ भड़भाड़ ही पैदा होंगे।