उल्हासनगर

Submitted by Hindi on Thu, 08/04/2011 - 09:31
उल्हासनगर महाराष्ट्र राज्य के थाना (ठाणे) जिले में स्थित उल्हास नगर राज्य का नवीनतम बड़ा नगर है। यह नगर सरकार के पुनर्स्थापन विभाग द्वारा शरणार्थियों को बसाने के लिए स्थापित किया गया है। यह थाना जिले के सबसे बड़े औद्योगिक नगर कल्याण से दो मील की दूरी पर उल्हास नदी के किनारे बसाया गया है। इस नगर में 90,000 शरणार्थियों को बसाने की योजना बनी थी और 1961 ई. की जनगणना के समय इस नगर की जनसंख्या 1,07,760 थी। यहाँ की जनसंख्या के 50 प्रतिशत से अधिक लोग विविध सेवाओं और साधनों द्वारा तथा लगभग 29 प्रतिशत लोग व्यापार द्वारा जीविकोपार्जन करते हैं। 1951 ई. में यह बंबई राज्य का 12वाँ सबसे बड़ा नगर था।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -