उटकमंड

Submitted by Hindi on Mon, 08/01/2011 - 09:21
उटकमंड दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में समुद्रपृष्ठ से 7,230 फुट की ऊँचाई पर और कालीकट से 55 मील की दूरी पर स्थित एक स्वास्थ्यवर्धक पर्वतीय नगर तथा तमिलनाडु की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। यह नगर चारों ओर से 7,000 फुट तक की ऊँची पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहाँ की कृत्रिम झील देखने योग्य है। दक्षिण भारत का मुख्य क्षयनिवारक केंद्र, वनस्पति उद्यान तथा राजकीय सिनकोना केंद्र यहाँ हैं। यह स्थान आखेट, मछली मारने तथा मोटर चलाने की सुविधा के लिए प्रसिद्ध है। आसपास पर्याप्त मात्रा में चाय, कहवा, सिनकोना तथा यूकलिप्टस के बगीचे हैं। यहाँ का लारेंस मेमोरियल स्कूल बहुत प्रसिद्ध है। इसी स्थापना सन्‌ 1858 ई. में की गई थी।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -