वारसा

Submitted by Hindi on Wed, 08/24/2011 - 16:06
वारसा 1. प्रांत, पोलैंड का एक प्रांत है और पोलैंड की राजधनी है। इसका क्षेत्रफल 13,313 वर्ग भल है। धरातल मैदानी है तथा यहाँ विस्चला (Vistula) नदी बहती है। यहाँ की मिट्टी कम उपजाऊ है। राई, ओट, जौ, गेहूँ, एवं आलू मुख्य उपज हैं। उत्तर में जंगल तथा दलदल अधिक हैं। चीनी एवं दियासलाई बनाना, चमड़ा कमाना, आटा पीसना तथा वस्त्र उद्योग यहाँ हैं। वॉरसॉ, प्लोक, गॉस्टीनिन, प्लोंस्क आदि मुख्य नगर हैं।

2. नगर, स्थिति 5200 150 उ. अ. तथा 210 पू. दे.। यह पोलैंड की राजधानी है। यहाँ की जनसंख्या 12,89,000 (1939) है। नगर विस्चुला नदी के बाएँ किनारे पर बर्लिन के 387 मील पूर्व में है। वॉरसॉ का संबंध छह बड़े मार्गों के द्वारा वियना, कीएव, लेनिनग्रैड, मॉस्को, दक्षिणी-पश्चिमी रूस, डानज़िंग एवं बर्लिन से है। इस्पात, चाँदी की चद्दर, जूते, मोजे, बनयाइन, दस्ताने, तंबाकू, चीनी एवं मकानों के सजानेवाले सामान के उद्योग यहाँ हैं, क्योंकि यहाँ पर कुशल कारीगर पाए जाते हैं। यहाँ मोटे अनाज, चमड़ा एवं कोयले का व्यापार होता है। नगर में कई भव्य भवन हैं, जिनमें कुछ राजमहल, कुछ गिरजाघर हैं तथा कुछ म्युनिसिपलबोर्ड द्वारा एवं व्यक्तिगत रूप से बनवाई हुई इमारते हैं। सुंदर उद्यान भी हैं। कला, साहित्य, कृषि एवं वन से संबंधित संस्थाएँ यहाँ हैं।

3. वॉरसॉ नाम के नगर इलीनॉय, इंडियाना, केंटुकी, मिजुरी न्यूयॉर्क, उत्तरी कैरोलिना एवं वर्जिनिया में भी हैं।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -