वाटरलू

Submitted by Hindi on Wed, 08/24/2011 - 13:32
वाटरलू 1. स्थिति : 420 33 उ. तथा 920 26 दे. यह नगर संयुक्तराज्य, अमरीका, के पूर्वी आइओवा प्रांत में, सीडर नदी के किनारे बसा हुआ है। यहाँ पर नदी लगभग 200 से 900 फुट तक चौड़ी है, एवं सर्वदा स्वच्छ जल से परिपूर्ण रहती है। इसके लगभग 90 मील पश्चिम की ओर ब्यूक तथा 275 मील पश्चिम में शिकांगो नगर स्थित है। इस नगर में 90 प्रतिशत गोरे लोग रहते हैं। यहाँ पर कृषि तथा पशुपालन ही मुख्य उद्यम हैं तथा दुग्ध व्यवसाय का यह एक प्रधान केंद्र है। अन्य उद्योगों में ट्रैक्टर, मोटर आदि बनाना ही मुख्य है।

2. इसी नाम का नगर बेल्जियम में स्थित है। यहीं पर इतिहास प्रसिद्ध वह युद्ध हुआ था जिसमें नेपोलियन बोनापार्ट को हार का सामना करना पड़ा था। इसी युद्ध के कारण इसका नाम प्रसिद्ध हो गया। (दीपेंद्रनाथ बजर्जी)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -