वेलूर (Vellore)

Submitted by Hindi on Fri, 08/26/2011 - 09:46
वेलूर (Vellore) नगर, स्थिति : 120570 उ.अ. तथा 790100 पू.दे.। यह नगर मद्रास (तमिलनाडु) राज्य के उत्तर आर्काडु (N.Arcot) जिले में, पलार नदी के किनारे, मद्रास नगर से 87 मील पश्चिम में स्थित है। वर्ष भर यहाँ का ताप ऊँचा रहता है और 30 से 50 इंच तक वार्षिक वर्षा होती है। अधिकांश वर्षा ग्रीष्म ऋतु में होती है। नगर व्यापार का केंद्र है। नगर में पुराना किला है, जिसका कर्नाटक युद्ध के समय बड़ा महत्व था। सन्‌ 1760 में अंग्रेजों ने इस नगर को अपने अधिकार मे ले लिया, पर सन्‌ 1780 से 1782 तक यह हैदरअली के कब्जे में रहा। श्री रंगपट्टणम के पतन के पश्चात्‌ यह नगर टीपू सुल्तान के पुत्रों का निवासस्थान चुना गया। सन्‌ 1806 के सिपाही विद्रोह का सूत्रपात भी वेलूर से हुआ था। आर्काडु मिशन द्वारा संचालित मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हृदय की शल्यचिकित्सा एव हृदय के रोगों की चिकित्सा के लिए विश्व के इने गिने अस्पतालों में से एक है। नगर की जनसंख्या 1,22,761 (1961) है। (अजित नारायण मेहरोत्रा.)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -