विनोद भारद्वाज

Submitted by admin on Sun, 12/15/2013 - 11:43

(8 अक्तूबर, 1948)


जन्म स्थान :


लखनऊ।

शिक्षा :


मनोविज्ञान में एम.ए., लखनऊ विश्वविद्यालय।

विश्वविद्यालय के दिनों में लघु पत्रिका ‘’आरंभ का संपादन किया। 1973 से लगभग 25 वर्ष तक ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की हिंदी पत्र-पत्रिकाओं में पत्रकारिता करने के बाद अब स्वतंत्र लेखन। ‘दिनमान’ में 18 वर्ष तक विभिन्न स्तंभ लिखे। ‘नवभारत टाइम्स’, दिल्ली में फीचर संपादक भी रह चुके हैं। दो कविता-संग्रह ‘जलता मकान’, ‘होशियारपुर’ और कला तथा सिनेमा पर कई पुस्तकें प्रकाशित।

1982 में श्रेष्ठ सृजनात्मक लेखन के लिए संस्कृति पुरस्कार। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार भी।

संपर्क :


एफ-16, प्रेस एन्कलेव, नई दिल्ली-110017।