विशाखपटणम

Submitted by Hindi on Thu, 08/25/2011 - 15:02
विशाखपटणम 1. जिला, स्थिति : 170 150 से 180 20 उ. अ. तथा 810 500 से 830 500 पू. दे.। यह भारत के आंध्र प्रदेश राज्य का जिला है, जिसका क्षेत्रफल 5,200 वर्ग मील है। इस जिले के पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में पूर्वी गोदावरी जिला, तथा उत्तर में उड़ीसा राज्य एवं श्रीकाकुलम जिला है। जिले का धरातल असम है। इसका उत्तरी भाग पहाड़ी एवं दक्षिणी भाग मैदानी है। तटीय भाग की जलवायु नम एवं भीतरी भाग की शुष्क है। वार्षिक औसत वर्षा 40 इंच है। धान मुख्य पैदावार है। इसके अतिरिक्त गन्ना, दलहन, कपास, तंबाकू आदि अन्य उपज हैं। सती वस्त्र तथा हाथीदाँत एवं सींग के सामान यहाँ बनते हैं। मैंगनीज, तेलहन, चमड़ा आदि का निर्यात होता है। विशाखपटणम्‌, विजयमनगरम्‌ आदि मुख्य नगर हैं।

2. नगर स्थिति : 170 450 उ. अ. तथा 830 200 पू. दे.। यह भरत के पूर्वी तट पर आंध्र प्रदेश राज्य में उपर्युक्त जिले का प्रशासनिक नगर एवं बंदरगाह है। पूर्वी तट के बंदरगाहों में इसका स्थान तीसरा है। यह दक्षिण रेलमार्ग पर कलकत्ता से 500 मील दक्षिण पश्चिम एवं मद्रास से 328 मील उत्तर पूर्व में स्थित है। यह प्राकृतिक बंदरगाह है, जिसका विकास मैंगनीज के बढ़े हुए व्यापार के कारण हुआ है। इस बंदरगाह के दक्षिण में डॉलर्फिन नोज़ नामक कठोर शैलीय भाग समुद्र के भीतर तक गया हुआ है, जिसके द्वारा चक्रवातों एवं मानसूनी हवाओं से बंदरगाह की रक्षा होती है। यह बंदरगाह मुख्य रूप से निर्यात बंदरगाह है। निर्यात पदार्थों में मुख्य हैं : मैगनीज़ चमड़ा, तेलहन, मूँगफली का तेल एवं खली। सूती वस्त्र, दवाओं एवं मशीनों का आयात इस बंदरगाह से होता है। यहाँ पर पोतनिर्माण का केंद्र तथा कैल्टेक्स का तेलशोधक कारखाना है। (सुरेश चंद्र शर्मा.)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -