विस्थापित खंड (Erratic block or erratic)

Submitted by Hindi on Sat, 05/14/2011 - 14:32
किसी हिमनद के द्वारा अपने मूल स्थान से स्थानांतरित होने वाला गोलश्म (boulder)। कभी-कभी हिमनद के साथ गोलश्म अधिक दूरी तक विस्थापित हो जाते हैं और हिमनद के पिघल जाने पर वहीं छूट जाते हैं। इस प्रकार गोलाश्म अपने समीपस्थ शैलों से प्रायः भिन्न प्रकार का होता है। अमेरिका के उत्तरी राज्यों विशेषतः दक्षिण डैकोटा, मिनिसोटा राज्यों के कुछ भागों में विस्थापित खंडों की बहुलता पायी जाती है जो कृषि कार्य में बाधक होते हैं।

अन्य स्रोतों से

Erratic, erratic block in Hindi (विस्थापित खंड)


वह गोलाश्म या शैलखंड जो किसी हिमनदी या बर्फ-चादर द्वारा उद्गम-स्थान से प्रवाहित होकर कुछ दूरी पर निक्षिप्त हो गया है। कभी-कभी जब बर्फ पिघल जाती है, तो यह यथेष्ट दूरी पर पहुंच जाता है और उसी अवस्था में पड़ा रहता है। इस प्रकार यह प्रायः स्थानीय शैलों से भिन्न होता है।

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -