Acacia Arabica (A. nilotica) In hindi (बबूल, कीकर)

Submitted by Hindi on Fri, 09/03/2010 - 14:30
बबूल, कीकर
अकैसिया अरेबिका का सामान्य नाम।

अन्य स्रोतों से
वास्तव में बबूल रेगिस्तानी प्रदेश का पेड़ है। इसकी पत्तियां बहुत छोटी होती है। यह कांटेदार पेड़ होता है। सम्पूर्ण भारत वर्ष में बबूल के लगाये हुए तथा जंगली पेड़ मिलते हैं। गर्मी के मौसम में इस पर पीले रंग के फूल गोलाकार गुच्छों में लगते है तथा सर्दी के मौसम में फलियां लगती हैं।(1)

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)
अकैसिया निलोटिका (अरबी गोंद का वृक्ष), babul, Egyptian thorn, or prickly acacia; को ऑस्ट्रेलिया में थॉर्न मिमोसा, दक्षिण अफ्रीका में लेक्केरुइक्पियुल और भारत में बबूल या कीकर कहते हैं, एक अकैसिया प्रजाति का वृक्ष है। यह अफ्रीका महाद्वीप एवं भारतीय उपमहाद्वीप का मूल वृक्ष है।

उत्तरी भारत में बबूल की हरी पतली टहनियां दातुन के काम आती हैं। बबूल की दातुन दांतों को स्वच्छ और स्वस्थ रखती है. बबूल की लकड़ी का कोयला भी अच्छा होता है. हमारे यहां दो तरह के बबूल अधिकतर पाए और उगाये जाते हैं. एक देशी बबूल जो देर से होता है और दूसरा मासकीट नामक बबूल. बबूल लगा कर पानी के कटाव को रोका जा सकता है. जब रेगिस्तान अच्छी भूमि की ओर फैलने लगता है, तब बबूल के जगंल लगा कर रेगिस्तान के इस आक्रमण को रोका जा सकता है. इस प्रकार पर्यावरण को सुधारने में बबूल का अच्छा खासा उपयोग हो सकता है। बबूल की लकड़ी बहुत मजबूत होती है. उसमें घुन नहीं लगता. वह खेती के औजार बनाने के काम आती है।

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
Bengali: বাবলা.

Tamil: கருவேல்.

संदर्भ