अजोर्स उत्तरी अटलांटिक महासागर

Submitted by Hindi on Sat, 12/25/2010 - 09:33
अजोर्स उत्तरी अटलांटिक महासागर में लिस्बन से 750 मील पश्चिम स्थित टापुओं का एक समुदाय है। विस्तारः 36 डिग्री 50फ़ उ. अ. से 39 डिग्री 44फ़ उ. अ. तक तथा 25 डिग्री 10फ़ प. दे. से 31 डिग्री 16फ़ प. दे. के बीच में; क्षेत्रफल संपूर्ण द्वीपसमूह का 890 वर्ग मील; । यहाँ की अधिकांश जनता पुर्तगाली है। यहाँ की राजकीय भाषा पुर्तगाली है। पूरा द्वीपसमूह तीन जनपदों में बँटा हुआ है। इनकी राजधानियाँ द्वीपसमूह के तीन प्रसिद्ध बंदरगाह हैं। इनके नाम पांटा देलगादा होर्टा तथा अंग्राडो हिरोइसमी हैं।

शीतोष्ण जलवायु तथा उपजाऊ भूमि होने के कारण यहाँ गेहूँ, मक्का, गन्ना, आलू तथा पर्याप्त पैदा होते हैं। मांस, दूध, पनीर, अंडे तथा शराब पर्याप्त तैयार होती है। यहाँ कपड़े बनाने की मिलें तथा अन्य छोटे-मोटे बहुत से उद्योग धंधे भी होते हैं। इन टापुओं पर 1432 ई. में पुर्तगाल वालों का अधिकार हुआ; किंतु कुछ टापुओं पर अब अमरीकन लोगों का भी अधिकार है। (ह. ह. सिं.)